Showing posts with label मैलिसा थियुरियू : एक परिचय. Show all posts
Showing posts with label मैलिसा थियुरियू : एक परिचय. Show all posts

Friday, February 27, 2009

दुनिया की सबसे खूबसूरत न्यूज रीडर - “ मैलिसा थियुरियू ”

दुनिया की सबसे खूबसूरत न्यूजरीडर इन दिनों यू ट्यूब पर खूब धूम मचा रही है। फ्रांस के चैनलएलसीईमे काम करने वाली यह न्यूज रीडरमैलिसा थियुरियूहै। चैनलएलसीआईमे खबरें पढ़ने वाली मैलिसा केयू ट्यूबपर उपलब्ध वीडियो इन दिनों सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। यूट्यूब पर पिछले दिनों इस न्यूजरीडर के वीडियो पर सबसे ज्यादा हिट किए गए। मैलिसा ने इस मामले में ब्रिटनी स्पीयर्स और पेरिस हिल्टन जैसी चर्चित हस्तियों तक को पीछे छोड़ दिया है। 28 जनवरी को सिर्फ एक ही दिन में मेलिसा के वीडियो पर 45 लाख हिट दर्ज किए गए। अभी मैलिसा 'एम्6' के लिए फारबिडन ज़ोन और पेरिस प्रीमियर के लिए 'थ्री डेज विद मी' कार्यक्रम कर रही हैं। ख़ुद मेलिशा का कहना है की ऐसी लोकप्रियता उन्हें मिलेगी इसकी उम्मीद नही थी मेलिशा के प्रशंसक दुनिया भर मे हैं और इन प्रशंसको की संख्या लाखों मे पहुँच चुकी है इनमे पुरूष प्रशंसको की संख्या सबसे ज्यादा है
उनके एक अमेरिकन प्रशंसक का कहना है - " मेलिशा की न्यूज़रीडिंग सुनने के पहले मै कभी सोंच भी नही सकता था की जार्ज बुश और इराक जैसे शब्द कभी इतने सेक्सी भी लग सकते सकते है। "
दूसरी तरफ़ एक इटालियन प्रशंसक का कहना है - " मै मेलिशा के प्रोग्राम बोर हुए बिना घंटो देख सकता हूँ । वाकई मेलिशा सबसे अलग और सबसे खूबसूरत एंकर है और उनमे गज़ब का आकर्षण है। 18 जुलाई 1978 को फ्रांस के इकिरोल्स में जन्मी मैलिसा ने पियरे मैंडिस तकनीकी यूनिवर्सिटी से न्यूज कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और ऑडियो विजुयल जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वर्ष 2002 से 2003 तक मेलिसा मैच टीवी में रिपोर्टर और एंकर रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने एलसीआई चैनल ज्वाइन किया और अब उस चैनल पर सुबह प्रसारित होने वाले विशेष मॉर्निंग प्रोग्राम एलसीआई मेटिन की एंकरिंग कर रही हैं। साल 2006 में डेली एक्सप्रैस द्वारा करवाए गए एक सर्वे में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत न्यूज रिपोर्टर का खिताब मिल चुका है। साथ ही उन्हें मैक्सिम के अमेरिकी संस्करण ने 'टीवी की सबसे सेक्सी न्यूज एंकर' का खिताब भी दिया है। पत्रिका एफएचएम के फ्रेंच संस्करण ने भी मेलिसा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है। 2006 में मैलिसा उस वक्त एक बार विवादों में भी घिर गई थी, जब फ्रांस के एक टेबलॉयडवॉइसीने उसका टॉपलैस फोटो प्रकाशित किया था , जिसमें उन्हें बीच पर दिखाया गया था। हालाँकि मेलिसा के वकील और खुद मेलिसा ने इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि वह फोटो उनका नहीं है, बल्कि फोटो तकनीक के जरिये उनका बनाया गया है।


Ashutosh
मैलिसा थियुरियू : एक परिचय
पेशा : न्यूज़ प्रेजेंटर / पत्रकार
जन्म : 18 जुलाई 1978
जन्म स्थान : इकिरोल्स , फ्रांस
उम्र : 29 वर्ष
शैक्षिक योग्यता : न्यूज कम्युनिकेशन में डिप्लोमा ऑडियो विजुयल जर्नलिज्म में
मास्टर्स डिग्री
उपलब्धियाँ : दुनिया की सबसे खूबसूरत न्यूज रिपोर्टर का खिताब टीवी की सबसे सेक्सी
न्यूज एंकर का दर्जा
प्रमुख कार्यक्रम : एलसीआई मेटिन फारबिडन ज़ोन थ्री डेज विद मी